• 22/09/2024

मानवता की सारी हदें हुई पार! डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने मांगी रिश्वत.. लापरवाही के चलते दो नवजातों की मौत

मानवता की सारी हदें हुई पार! डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने मांगी रिश्वत.. लापरवाही के चलते दो नवजातों की मौत
Spread the love

भिंड जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की लापरवाही का खामियाजा 2 परिवार को भुगतना पड़ा। दरअसल, जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए 2 प्रसूता को भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

 

मृत बच्चे के पिता का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने उनसे 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी और पैसा नहीं देने पर डिलीवरी को रोक दिया गया था। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई। इधर, हंगामा करने का आरोप लगाकर सिविल सर्जन ने अस्पताल में पुलिस बुला ली। पुलिस ने भी मृत बच्चे के पिता के साथ बदतमीजी की और उनका कॉलर पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, हंगामे के बाद मृत बच्चे के पिता को छोड़ दिया।

 

अब पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन पल्ला झड़ता नजर आ रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बच्चा खोने के बाद पीड़ित परिवार की संवेदना अस्पताल प्रबंधन ने नहीं समझी। पुलिस ने तो मानवता की सारी हदें पार कर दी, जो पिता बच्चे की मौत के गम में डूबा था। उन्हीं का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना से स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। हालांकि पूरे मामले को लेकर SP ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…