• 22/09/2024

दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म; नशे में धुत होकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म; नशे में धुत होकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महिला के कथित बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। और फिर महिला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद पत्थर से चेहरे को कुचलकर गला घोंटकर हत्या कर दी।

मामला जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला झारखंड की रहने वाली थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई की महिला शादीशुदा थी। और यहां रहकर मजदूरी किया करती थी। जानकारी के मुताबिक भंवरी गांव के जंगल किनारे स्थानीय लोगों को नाले के गड्ढे से 30 साल की महिला की खून से लथपथ लाश मिली। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

जांच के दौरान महिला का परिचय सामने आया। स्थानी लोगों से पूछताछ में युवक और उसके दोस्त के महिला के घर आने का पता चला जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या और रेप करना स्वीकार किया।

आरोपी युवक का कहना है की महिला उससे पैसे की मांग कर रही थी पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ने से गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंप दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…