• 23/05/2026

जंगली सुवर का शिकार करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जंगली सुवर का शिकार करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Spread the love

राजिम।  राजिम क्षेत्र से वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है, जहां जंगल में जंगली सुवर का अवैध शिकार करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 6 पालतू कुत्तों की मदद से एक नर जंगली सुवर का शिकार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामला राजिम बेसिन के जंगल क्षेत्र का है, जहां कुछ लोग अवैध रूप से शिकार करने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिक बालक को भी पकड़ा गया है। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे समेत एक पिकअप वाहन जब्त किया है।
मामले में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…