• 30/10/2022

पलक झपकते ही भरभरा कर गिरी दो मंजिला बिल्डिंग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

पलक झपकते ही भरभरा कर गिरी दो मंजिला बिल्डिंग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में उस वक्त भगदड़ मच गया, जब रविवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत के गिर गई. इस हादसे से 5 लोगों की मौत हो गई. घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पूरी घटना अमरावती के प्रभात सिनेमा क्षेत्र की है. जहां अचानक एक दो मंजिला जर्जर बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला. हालांकि बचाव कार्य अभी भी जारी है.

जिला कलेक्टर पवनीत कौर ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना दोपहर करीब दो बजे की है.

अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कहा कि शहर के प्रभात चौक इलाके में स्थित इमारत ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं.

Related post

जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित भारत का बनेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, बल्कि…
BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 99 की ब्रेक इन सर्विस तो 17 किए गए सस्पेंड

BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ…
VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से…