• 28/09/2023

अतीक अहमद का रिश्तेदार दिल्ली से गिरफ्तार, 1 लाख का था इनाम घोषित

अतीक अहमद का रिश्तेदार दिल्ली से गिरफ्तार, 1 लाख का था इनाम घोषित
Spread the love

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उमेश पाल की हत्या क बाद वह फरार हो गया था। यूपी पुलिस ने सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सद्दाम रिश्ते में गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला था।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को मुखबीर से सूचना मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर सद्दाम को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। वह अपनी प्रेमिका अनम से मिलने जा रहा था उसी दौरान एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक में कई जगह अपने ठिकाने बदले।

बताया जा रहा है कि अशरफ के जेल जाने के बाद सद्दाम उसका सारा कारोबार संभालता था। यहां तक कि अशरफ से लोगों को जेल में मिलाता भी था। जेल के कई कर्मचारियों से उसकी अच्छी खासी सेटिंग थी। इन्हीं कर्मचारियों की मदद से वह जेल के भीतर अशरफ का सारा ख्याल भी रखवाता था। उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को भी उसने बरेली जेल में अशरफ से मिलवाया था।

बरेली जेल की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सद्दाम के खिलाफ बिथरीचैनपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में जैसे ही सद्दाम का नाम सामने आया, उसके बाद वह फरार हो गया। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसके ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद अब अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन और अशरफ की बीवी जैनब फातिमा के बारे में पता चल सकता है। उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन भी नामजद आरोपी है। उस पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं जैनब फातिमा पर भी साजिश रचने का आरोप है।

उमेश पाल हत्याकांड मामले में तीन आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान फरार हैं। तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

Related post

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों को मिलेगी सीधी सुविधा

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों…

Spread the loveरायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी…
CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…