• 19/10/2022

बड़ा हादसा टला: ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बड़ा हादसा टला: ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Spread the love

प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस बुधवार तड़के हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में बस में बैठे हुए 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. इनके इलाज के बाद बस को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार प्रयागराज से बिलासपुर के लिए राजधानी ट्रैवल्स रोजाना चलती है. मंगलवार की रात बस प्रयागराज से बिलासपुर के लिए निकली थी. इसी दौरान तड़के 5:30 बजे कोटा क्षेत्र के केन्दा घाटी के पास ड्राइवर की आंख लग गई और बस अनियंत्रित होकर घाटी से लगी पेड़ के पास टकरा गई.

हादसे में बस में बैठे 25 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं इस घटना में चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें डायल 112 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां इलाज के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया.

इस घटना में बस के पेड़ से टकरा जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि बस सीधे खाई में जा समा सकती थी. दुर्घटना के दौरान बस में 25 यात्री सवार थे.

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…