• 28/06/2024

नक्सल मोर्चे पर मंथन: यूनिफाइड कमांड की अहम बैठक खत्म, नक्सली मुद्दों से निपटने के लिए CM साय ने लिए बड़े फैसले

नक्सल मोर्चे पर मंथन: यूनिफाइड कमांड की अहम बैठक खत्म, नक्सली मुद्दों से निपटने के लिए CM साय ने लिए बड़े फैसले
Spread the love

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ जंग को और तेज कर दिया है। यूनिफाइड कमांड की बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई। यह बैठक सीएम विष्णुदेव साय ने ली। साल में एक बार होने वाली यूनिफाइड कमांड की बैठक में नक्सलवाद पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई।

साय ने कहा “नक्सलवाद पर आज विस्तृत चर्चा हुई, जो नक्सल पीड़ित क्षेत्र है, वहां विकास के काम हो रहे हैं। हमें सरकार में आए 6 महीना हुआ है, इस दौरान 6 महीने में हमने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास के कई काम किए।बस्तर के अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर और नियद नेल्लानार योजना शुरू करके लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जा रही है।

सीएम साय ने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के सवाल पर कहा- हम लोगों का सौभाग्य है कि डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का विकास कर रही है।

नक्सल प्रभावित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। नक्सल क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, संचार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। किसी भी काम के लिए वहां पर संसाधन की कमी ना हो इसका प्रयास किया जा रहा है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…