• 28/06/2024

T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर मंडराया बारिश का खतरा, आखिर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर मंडराया बारिश का खतरा, आखिर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
Spread the love

टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच चरम पर है। इस सीजन का आखिरी यानी खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला जाना है, जिसमें अब तक अजेय भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जिसे पूरी दुनिया देखने को बेताब है।

टीम इंडिया जहां अपना दूसरा खिताब जीतने से एक कदम दूर है तो वहीं साउथ अफ्रीका इस मेगा टूर्नामेंट में खिताब का खाता खोलने के लिए बेकरार दिख रही है। हालांकि बारिश इस महामुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है।

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है, रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि बारिश की वजह से मैच धुल भी सकता है, क्योंकि बारबाडोस में शनिवार और रविवार को बारिश के एक जैसे आसार हैं। शनिवार को जहां बारिश के 78 फीसदी चांस हैं तो वहीं 30 जून यानी रिजर्व डे के लिए 61 प्रतिशत बारिश की आशंका है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर यह खिताबी जंग होनी है।इस मैच के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। यानी अगर 29 को मैच नहीं हुआ तो 30 को इसे पूरा करने की कोशिश होगी। इसके साथ ही 90 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

Related post

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, भारतीय खिलाड़ियों को समर्थन देने कलाकार ने बनाई अब तक की सबसे अनोखी पेंटिंग

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, भारतीय खिलाड़ियों को समर्थन…

Spread the loveभारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि 27 जून को शाम 8:00…
ASIA CUP 2022 का शेड्यूल जारी, इस तारीख को भिड़ेंगे भारत-पाक

ASIA CUP 2022 का शेड्यूल जारी, इस तारीख को…

Spread the loveएशिया कप (ASIA CUP 2022) का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल…
आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत, मंकी गेट विवाद से आए थे सुर्खियों में

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना…

Spread the loveक्वींसलैंड। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। आस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार को एक…