• 17/04/2024

मतदाताओं को जागरूक करने की अनोखी पहल! छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति की ओर इशारा

मतदाताओं को जागरूक करने की अनोखी पहल! छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति की ओर इशारा
Spread the love

लोकसभा चुनाव में हर क्षेत्र में प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर वोटरों को जागरूक किया जा रहा है।

वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग और अनोखे तरीके अख्तियार किए जा रहे हैं। इस बीच बालोद में स्वीप टीम ने मंगलवार को बैलगाड़ी की सवारी कर, लोकनृत्य के माध्यम से और वृक्षारोपण कर मतदान के लिए जागरूक किया है। ताकि प्रशासन का शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा हो। इसके बाद कलेक्टर की ओर से सबको निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का गूंजा नारा

दरअसल, बालोद जिले में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जिला कलेक्टर सीईओ सहित सभी अधिकारियों का अलग अंदाज देखने को मिला।वोटरों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर और सीईओ ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधान का सहारा लिया, उन्होंने कमरा और खुमरी पहनकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा भी लगाया।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के लोगों का आचार-व्यवहार, खान-पान, रहन-सहन अपने आप में विशिष्ट है। लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।ताकि मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग और महत्व को समझते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं।-

इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीबैलगाड़ी की सवारी आकर्षण का केन्द रहा।इस दौरान गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारा में मतदाता जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक टीम शामिल हुए।उन्होंने ग्राम सनौद से ग्राम बोहारा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक बैलगाड़ी की सवारी की। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, नृत्य-संगीत के माध्यम से भी वोटरों को जागरूक किया गया।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…