• 19/05/2026

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बस्तर: CM साय ने किया स्वागत,मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में होंगे शामिल 

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बस्तर: CM साय ने किया स्वागत,मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में होंगे शामिल 
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।

बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Related post

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से…
CG : डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, बेटी पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

CG : डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की मां…

Spread the loveरायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में 70 वर्षीय मेरीना लकड़ा की घर में सिर…
कार की सीट के नीचे छिपा था 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 का सोना, 3 गुजराती गिरफ्तार

कार की सीट के नीचे छिपा था 9 करोड़…

Spread the loveमहासमुंद। सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे अवैध परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा…