• 29/04/2024

समर वेकेशन होगा फुल ऑफ मनोरंजन, मई में रिलीज होंगी ये लेटेस्ट फिल्म और वेब सीरीज

समर वेकेशन होगा फुल ऑफ मनोरंजन, मई में रिलीज होंगी ये लेटेस्ट फिल्म और वेब सीरीज
Spread the love

समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में मनोरंजन भी लोगों को फुल ऑन चाहिए। मई के महीने में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार है.. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में, जो मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी या आपके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल होंगी। जिससे आपके एंटरटेनमेंट का डोज काम ना हो।

हीरामंडी-द डायमंड बाजार: मशहूर डायेरक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार का सभी को इंतजार है। जो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।

भैय्या जी: मनोज वाजपेयी की ड्रामा फिल्म भैया जी भी मई में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को अपूर्व सिंह कर्की ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

प्यार के दो नाम: लव-रोमांटिक फिल्मों के शौकीन के लिए बॉलीवुड के दो नए चेहरे की फिल्म प्यार के दो नाम 3 मई को रिलीज हो रही है। भव्य सचदेवा और अंकिता साहू स्टारर दानिश जावेद ने डायरेक्ट किया है।

टिप्सी: 90 के दशक के मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी, अलंकृता सहाय, नताशा सूरी कैनात अरोड़ा, नाजिया हुसैन, सोनिया बिर्जे, हरजिंदर सिंह, मनदीप कौर संधू और दानिश भट्ट स्टारर फिल्म टिप्सी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। दीपक तिजोरी ने इस डायरेक्ट किया है और फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

श्रीकांत: सच्ची कहानी पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म श्रीकांत भी मई में आ रही हैं। इस फिल्म में ‘स्त्री’ फेम एक्टर राजकुमार राव एक रियल लाइफ नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का रोल करने जा रहे हैं। फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।

मिस्टर एंड मिसेज माही: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी मई में रिलीज होगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर लीड रोल में होंगे। फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

Related post

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता…

Spread the loveभारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री  साय रायपुर 18 जुलाई 2026/…
सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाला…अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार,172 करोड़ का फर्जी भुगतान

सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाला…अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार,172 करोड़ का फर्जी भुगतान

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के 172 करोड़ के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है।…
सफलता की कहानी : किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

सफलता की कहानी : किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों…

Spread the loveरायपुर, 18 जुलाई 2026/ राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा…