• 07/08/2024

रेप केस में फंसे छात्र ने खुद को किया मौत के हवाले! परिजनों ने टीचर पर फंसाने का लगाया आरोप

रेप केस में फंसे छात्र ने खुद को किया मौत के हवाले! परिजनों ने टीचर पर फंसाने का लगाया आरोप
Spread the love

इंदौर में एक बी.फार्मा स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। कोचिंग टीचर ने उसके खिलाफ मंगलवार को महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। स्टूडेंट के पिता का आरोप है कि 45 हजार रुपए दिए, तब पुलिस ने बेटे को छोड़ा। इसके बाद वो घर आकर खूब रोया और अपने कमरे में फांसी लगा ली।

 

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। मृतक गौरव पिता राजू हाड़ा भागीरथपुरा का रहने वाला था और उज्जैन रोड के एक बड़े हॉस्पिटल से बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात को उसकी छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा. इसके बाद पिता को सूचना दी। परिजन एमवाय हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।

 

गौरव के पिता राजू का आरोप है कि युवती ने ब्लैकमेल करते हुए मेरे बेटे से पांच लाख की डिमांड की थी। वहीं 45 हजार रुपए लेकर महिला थाना पुलिस ने बेटे को छोड़ा। इस मामले में महिला थाना प्रभारी भी दोषी हैं। परिवार का ये भी कहना है कि इंग्लिश कोचिंग की टीचर बेटे को परेशान कर रही थी। उसने झूठे केस में फंसाने के कई धमकी भरे मैसेज भी किए थे। इनके स्क्रीन शॉट भी परिवार ने पुलिस को सौंपी है।

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…