• 04/10/2023

बड़ा हादसा: कार और ट्रक के बीच भिड़त में 8 की मौत, एक बच्चा बस जिंदा बचा

बड़ा हादसा: कार और ट्रक के बीच भिड़त में 8 की मौत, एक बच्चा बस जिंदा बचा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की टक्कर होने 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हुआ है। मरने वालों में सभी पीलीभीत के रहने वाले है। हादसे पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग अस्थि विसर्जन के बाद बनारस से जौनपुर जा रहे थे। सुबह तकरीबन 4ः30 बजे फूलपुर थाना के करखियाव में उनकी अर्टिगा कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शव को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।

इस हादसे में गाड़ी के अंदर मौजूद 5 साल का एक बच्चा ही बचा। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद शव को परिवार वालों को सौपा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…