• 04/10/2023

ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के घर पर ED की दबिश, शराब घोटाला मामले में चल रही कार्रवाई

ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के घर पर ED की दबिश, शराब घोटाला मामले में चल रही कार्रवाई
Spread the love

कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह-सुबह सांसद के आवास पर पहुंची। शराब घोटाला मामले में ईडी ने अदालत में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें संजय सिंह का भी नाम शामिल है। इससे पहले मई 2023 में ईडी ने संजय सिंह के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा था।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मीटिंग की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे।

ईडी ने जो चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की है। उसमें दिनेश अरोड़ा के बयान के हवाले से कहा गया है कि वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में संजय सिंह से मिला था। इसके बाद ही वह मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया।
चार्जशीट के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की। इतना ही नहीं उसने 32 लाख रुपये का चेक भी सिसोदिया को सौंपा। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने एक्साइज विभाग के पास लंबित एक मामले में दिनेश अरोड़ा की मदद की थी।

इससे पहले ईडी ने शराब घोटाला के मामले में इस साल फरवरी 2023 में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया अभी जेल में हैं। वहीं पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। जैन अपनी बीमारी की वजह से सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…