• 27/11/2023

मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, एक्शन में योगी सरकार

मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, एक्शन में योगी सरकार
Spread the love

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह लखनऊ सहित प्रदेश भर में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। यूपी पुलिस को इस दौरान सहयोग मिला और यह कार्रवाई शांतिपूर्ण हुई।

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर यूपी पुलिस की टीमें सुबह 5 बजे निकली औऱ मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। प्रदेश भर में पुलिस ने एक साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में निकली पुलिस फोर्स मस्जिदों पर गई और शासन के आदेश की जानकारी दी गई। जिसके बाद मस्जिदों के मौलानाओं ने भी पुलिस को पूरा सहयोग किया और लाउडस्पीकर उतरवाए गए। वहीं कई स्थानों पर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाजें कम कराई गई।

आपको बता दें सीएम योगी ने त्योहारों पर समीक्षा बैठक के दौरान लाउडस्पीकर के खिलाफ फिर अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिसके बाद राज्य के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने जिलों को एक्शन लेने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद सोमवार की सुबह 5 बजे पुलिस की अलग-अलग टीमें निकली और कार्रवाई की।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…