• 26/12/2023

ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से 6 की मौत, 2 गंभीर

ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से 6 की मौत, 2 गंभीर
Spread the love

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हरिद्वार के लाहबोली गांव में स्थित ईंट भट्ठे की है। हादसे की जानकारी लगते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। घटना स्थल से मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में ईंट ढोने वाले कई पशुओं के भी मारे जाने की खबर है। हादसे में 2 मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 8 बजे के आस-पास का है।

इसे भी पढ़ें: 56 के अरबाज ने 15 साल छोटी शूरा खान से किया निकाह, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

हादसे में इनकी मौत

  1. बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी, आयु 50 वर्ष, ग्राम लाहबोली थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार।
  2. अंकित पुत्र धर्मपाल आयु 40 वर्ष निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।
  3. मुकुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उदलहेडी थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार आयु 26 वर्ष।
  4. साबिर पुत्र महबूब आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर।
  5. जग्गी पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर।
  6. समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर  की उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई है।
दो की हालत गंभीर 
  1. इंतजार पुत्र लतीफ निवासी जनपद सहारनपुर
  2. रवि पुत्र राजकुमार निवासी बड़ोद जनपद बागपत

इसे भी पढ़ें: पत्नी से करता था unnatural sex, व्यापारी को कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…