• 28/07/2025

NH पर 25 गायों की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने गायों को कुचला, 25 की मौत, गौ सेवकों में आक्रोश

NH पर 25 गायों की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने गायों को कुचला, 25 की मौत, गौ सेवकों में आक्रोश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर रविवार (27 जुलाई) की रात दर्दनाक हादसे में 25 गोवंश की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कड़ार-सारधा चौक के पास सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

13 दिन में दूसरा बड़ा हादसा

बिलासपुर में मवेशियों की मौत का यह लगातार दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने 14 गायों को कुचल दिया था। उस घटना के बाद 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से सवाल किया था कि सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बावजूद हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी और दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

गौ सेवकों का आक्रोश, FIR दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। उन्होंने घायल मवेशियों को तत्काल इलाज के लिए भेजा और मृत गायों का सड़क किनारे गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार किया। गौ सेवकों ने चकरभाठा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर मवेशियों की समस्या

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर मवेशियों के कारण होने वाले हादसे कोई नई बात नहीं हैं। जुलाई 2025 में ही रतनपुर और सिलपहरी में दो अन्य हादसों में 30 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है और सरकार से जवाब मांगा है।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…