• 25/01/2023

VIDEO: फ्लाईओवर से नोटों की बारिश, लूटने की मची होड़, ये है मामला

VIDEO: फ्लाईओवर से नोटों की बारिश, लूटने की मची होड़, ये है मामला

एक व्यक्ति द्वारा फ्लाईओवर से नोटों की बरसात किए जाने का एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है। हवा से नीचे गिरते नोट देखकर लूटने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला बेंगलुरु के केआर मार्केट सिग्नल के पास स्थित फ्लाईओवर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां एक व्यक्ति झोले से नोटों का बंडल निकालता हौ उस उसे नीचे फेंकना शुरु कर देता है। नोटों की बारिश देखकर नीचे लूटने वालों की भीड़ लग जाती है। खबर मिलते ही जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। नोटों की बारिश करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शख्स ने 10-10 रुपये के तकरीबन 3 हजार रुपये हवा में उछाल दिए। अंदेशा जताया जा रहा है कि पैसे उछालने वाला शख्स मानसिक रुप से बीमार है। मामले में पुलिस शख्स के खिलाफ लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी ही।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें: Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक, इन वेबसाइटों पर हुई उपलब्ध!