• 10/04/2023

Video: होंठ चूमे, जीभ चूसने के लिए कहा, विवाद बढ़ने पर दलाई लामा ने मांगी माफी

Video: होंठ चूमे, जीभ चूसने के लिए कहा, विवाद बढ़ने पर दलाई लामा ने मांगी माफी
Spread the love

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे एक नाबालिग लड़के के होठों पर kiss करते हैं। दलाई लामा यहीं नहीं रुकते इसके बाद वे अपनी जीभ निकालकर बच्चे को चूसने के लिए कहते हैं। इसे लेकर दलाई लामा की जमकर आलोचना हो रही है। लोग इसे बाल यौन शोषण बताते हुए दलाई लामा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में नाबालिग लड़का दलाई लामा को सम्मान देने के लिए उनके सामने झुकता है। उसी दौरान वे उसके होंठ पर Kiss करते हैं। इसके बाद वीडियो में वह बच्चे से कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्या वह उनकी जीभ को चूस सकता है?

सोशल मीडिया में लोग दलाई लामा के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।  एक यूजर ने दलाई लामा की गिरफ्तारी की मांग है। उसने लिखा, “ये मैं क्या देख रहा हूं? क्या ये दलाई लामा हैं? इन्हें बाल यौन शोषण के लिए गिरफ्तार किए जाने की जरूरत है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोगों के बीच में किया गया ये दलाई लामा का बेहद ही निंदनीय व्यवहार है। यह यौन शोषण और छेड़खानी की श्रेणी में आना चाहिए। किसी भी बच्चे को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहिए। उम्मीद है कि प्रशासन संज्ञान लेगा। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

विवाद बढ़ने के बाद दलाई लामा ने माफी मांगी है। ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा, “अगर उनके शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो वह लड़के और उसके परिवार से माफी चाहते हैं, साथ ही दुनिया भर के अपने दोस्तों से भी। दलाई लामा अकसर जिन लोगों से मिलते हैं, उन्हें मजाकिया लहजे में चिढ़ाते हैं, पब्लिक में भी और कैमरा के सामने भी। उन्हें घटना पर खेद है।”

आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब दलाई लामा किसी विवादों में घिरे हों। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में एक इंटव्यू में कहा था कि अगर कोई महिला उनकी उत्तराधिकारी बनती है तो उसे काफी ज्यादा आकर्षक होना चाहिए।”

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…