• 28/08/2022

VIDEO : सरकार को लेकर सिंहदेव ऐसा कुछ बोल गए कि मच गया बवाल, बीजेपी ने कहा- मंत्री ने खोल दी सरकार की पोल

VIDEO : सरकार को लेकर सिंहदेव ऐसा कुछ बोल गए कि मच गया बवाल, बीजेपी ने कहा- मंत्री ने खोल दी सरकार की पोल
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक वीडियो ने छत्तीसगढ़ में सियासी तूफान मचा दिया है वहीं विपक्ष को बैठे बिठाए एक मौका दे दिया है। वीडियो के वायरल होने पर प्रदेश में बवाल मच गया है। सिंहदेव के बयान को हथियार बनाकर विपक्ष प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गया है। हालांकि वीडियो वायरल होने पर सिंहदेव ने खेद जताया है और कहा कि शब्दों के चयन में उनसे त्रुटि हुई है।

दरअसल डीए की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचा था। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए सिंहदेव ने कहा कि मैं तो आप लोगों की तरफ से ही बोल रहा हूं। सरकार की तरफ से नहीं बोल रहा हूं। पैसा होगा तब तो देंगे। जो आप कह रहे हैं वह मैं बिल्कुल समझ रहा हूं, लेकिन पैसा नहीं है। ईमानदारी की बात है। आप लोगों की बातचीत में सुन रहा था कि आपका पांच-छह हजार करोड़ रुपये और चाहिए तो सरकार की पांच-छह हजार करोड़ रुपए देने की औकात ही नहीं है आज की डेट में। जितना आपको दे रही है उतना तो दे रही है न सरकार। 40 हजार करोड़ तो मिल रहा है आपको। अब आप कह रहे हो कि पांच हजार करोड़ और चाहिए तो आज के दिन उसकी स्थिति नहीं है। मैं घुमाने फिराने की बात नहीं कर रहा हूं। सही स्थिति बता रहा हूं सरकार के पास पैसा नहीं है।

सिंहदेव ने आगे कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी ज्यादा हो गया है। अभी नियमितिकरण करना है। उसमें भी खर्चा आएगा। आप लोगों के लिए अभी और काम भी तो करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों से कहा, उनकी मांग को वे सीएम को दे देंगे। कर्मचारियों से हुई सिंहदेव की बातचीत को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

विपक्ष मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा घुरवा बारी पर शुरू से सवाल उठा रहा है। इसके साथ ही राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर भी बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर रही है। बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री सिंहदेव ने सरकार की पोल खोल दी है, सरकार खजाना खाली है। बचा है केवल नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गोबर पर गाल बजाना।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस वीडियो काे ट्विटर पर शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री खुद कह रहे हैं, सरकार के पास पैसे देने की औकात नहीं है! भूपेश बघेल जी के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर दिवालिया कर दिया है। न वेतन देने के पैसे हैं न ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पोस्ट पर सिंहदेव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शब्दों के चयन में मुझसे बड़ी त्रुटि हुई है, जिसपर मैं खेद व्यक्त करता हूं मगर छग सरकार को और अधिक खर्च करने में केंद्र सरकार का आर्थिक असहयोग बाधा बना हुआ है। आज केंद्र के पास छग की जनता के 20000करोड़ से अधिक राशि लंबित है, कृपया प्रदेशवासियों के हक में इसके लिए आप भी सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : ट्विन टावर को गिराने की ये थी वजह, अलग-अलग VIDEO में देखिए कुतुब मीनार से ऊंची बिल्डिंग कैसे ढही

 

Related post

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…
जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी…

Spread the love जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय मार्च…
अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के…

Spread the love00 साय ने दिलाई सदस्यता, कहा – संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी रायपुर। छत्तीसगढ़ के…