• 30/09/2025

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने विकासशील, संभाला पदभार

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने विकासशील, संभाला पदभार
Spread the love

विकास शील भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे।

विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों के सचिव पद पर तैनात रहे। इसके अलावा, वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवायंे दीं।

विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बी.ई. और फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एम.ई. किया। उन्होंने सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, अमेरिका से लोक प्रशासन में मास्टर और एक्जीक्यूटिव मास्टर डिग्री और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन एवं नीति में एडवांस्ड स्टडी का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

Related post

Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का…

Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का भाग्य अंक

Aaj Ka Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों के…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 29 October 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर,…
सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये…

Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों और विस्फोटक…