• 03/03/2023

प्रदेश के 87 हजार से ज्यादा रसोइए विधानसभा का करेंगे घेराव

प्रदेश के 87 हजार से ज्यादा रसोइए विधानसभा का करेंगे घेराव
Spread the love

नवा रायपुर के तूता में धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदेश भर के 87 हजार से ज्यादा रसोइये आज विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर वे अधिकारियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपेंगे।

प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित45,610 स्कूलों में 29,93,170 बच्चों के लिए भोजन पकाने वाले रसोइये कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में इन्हें रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका का मानदेय 1500/- प्रतिमाह है। ये मानदेय उन्हें साल में केवल 10 माह ही प्राप्त होता है।

रसोइया महासंघ की अध्यक्ष नीलू ओगरे का कहना है कि इनका मानदेय अत्यंत कम है। जिसकी वजह से इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने के लिए सरकार से वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किए जाने की वजह से अब उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूल के अन्य कर्मचारियों को कलेक्टर दर के अनुसार वेतन दिए जाने का वादा किया था।

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…