• 16/03/2025

‘चेत जाइए खरगे जी! इतिहास आपको माफ नहीं करेगा’, मुस्लिम आरक्षण पर भड़के CM विष्णुदेव, कहा- यह संविधान का गला घोंटने की कोशिश

‘चेत जाइए खरगे जी! इतिहास आपको माफ नहीं करेगा’, मुस्लिम आरक्षण पर भड़के CM विष्णुदेव, कहा- यह संविधान का गला घोंटने की कोशिश
Spread the love

कर्नाटक में मुस्लिमों को अब सरकारी ठेकों पर सरकार आरक्षण देगी। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार के एक फैसले ने देश की राजनीति को फिर से गरमा दिया है। छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भारतीय संविधान का गला घोंटने की कोशिश और तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस शासित कर्नाटक में शासकीय ठेके में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है। जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।”

सीएम ने आगे लिखा, “धर्म आधारित आरक्षण के विरुद्ध वैसे भी अनेक बार माननीय न्यायालयों ने निर्णय दिया है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है। किंतु हमेशा की तरह समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए कांग्रेस का यह सोचा समझा षड्यंत्र है। देश-प्रदेश के आदिवासी, दलित और वंचित लोगों को संविधान द्वारा दिये आरक्षण के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन योग्य नहीं है।”

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से कहा कि वे सिद्धारमैया को इस निर्णय को वापस लेने का निर्देश दें। उन्होंने कहा, ” कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे और राहुल गांधी जल्द से जल्द इसे वापस लेने का निर्देश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दें। दु:खद है कि वंचित समाज से आने वाले खरगे जी, सोनिया जी और राहुल जी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं। चेत जाइए खरगे जी। इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा।”

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…