• 17/03/2025

सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, ITBP 38वीं बटालियन में बड़ी वारदात

सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, ITBP 38वीं बटालियन में बड़ी वारदात
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP) के कैंप में एक सिपाही ने एएसआई को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाला 32 वर्षीय कॉन्स्टेबल सरोज कुमार और हरियाणा के रहने वाले 56 वर्षीय ASI देवेंद्र सिंह दहिया के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल से एएसआई पर गोली चला दी।

गोली लगने से एएसआई देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी कॉन्स्टेबल से पूछताछ कर रही है।

 

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…