• 12/11/2022

हिमाचल प्रदेश में मतदान शुरु, सीएम जयराम ठाकुर ने डाले वोट

हिमाचल प्रदेश में मतदान शुरु, सीएम जयराम ठाकुर ने डाले वोट
Spread the love

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो गई है। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान किए जाएंगे। मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 में जाकर मतदान किया। उऩ्होंने लोगों से मतदान की अपील की है।

यहां प्रदेश में 68 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 28 लाख 54 हजार 945 और 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं हैं। चुनाव में सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज के 33 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…