• 15/05/2024

राजधानी में पानी की किल्लत! डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में पानी के लिए संघर्ष

राजधानी में पानी की किल्लत! डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में पानी के लिए संघर्ष

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के इन दिनों भारी गर्मी का असर देखने को मिल रहा हैं।वहीं इस बीच राजधानी रायपुर में पानी की किल्ल्त को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आई हैं।आज यानि 15 मई को लगभग डेढ़ लाख घरों में पानी की सप्‍लाई बंद रही।

दरसअल शहर में नियमित रूप से पानी की सप्‍लाई के लिए यहाँ के नगर निगम में मरम्‍मत का कार्य के चलते आज रायपुर के डेढ़ लाख घरों में पानी नहीं आया ।जिसके चलते यहां के लोगों को आज पानी की समस्‍या से जूझना पड़ा। इसके साथ यह समस्या आज काफी मुश्किल भरी रही। क्योंकि आज नगर निगम के द्वारा नए और पुराने फिल्‍टर प्‍लांट को जोड़ने का काम शुरू किया गया। जिस वजह से सुबह नियमित पानी सप्लाई करने के बाद शाम को पानी नहीं मिला।

आपको बता दें कि नगर निगम में ये मरमत कार्य लगभग 10 घंटे तक चला। इसके साथ ही शहर के ब्लॉक कनेक्ट के दौरान नए और पुराना फिल्टर प्लांट को जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वार्डों की समस्‍या का समाधान नहीं हो सकता है। वार्डों की समस्‍या पीएम को बैठा देंगे तब भी रहेगी।

वार्डों में पानी, साफ-सफाई और लाइट की समस्या अनवरत रहेगी। नगर निगम में अगर समस्या खत्म हो जाएगी तो डिपार्टमेंट खत्म हो जाएगा। यह बयान काफी चर्चाओं में है।