• 15/05/2024

मधुमक्खियों का आतंक! आग की लपटों से भड़की मधुमक्खियों ने किया ग्रामीणों पर हमला, 26 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

मधुमक्खियों का आतंक! आग की लपटों से भड़की मधुमक्खियों ने किया ग्रामीणों पर हमला, 26 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
Spread the love

पूजा के दौरान जलाए गए आग से उठे धुएं की वजह से भड़के मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से 26 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

नगरनार थाना अंतर्गत ग्राम बिलोरी में पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्थल के नजदीक ही कई मधुमक्खियों के छत्ते थे।

पूजा के दौरान आग जलाने से उठे धुएं की वजह से छत्ते से मधुमक्खियां बाहर निकलकर ग्रामीण पर टूट पड़ी। कई लोगों को मामूली तौर पर भी डंक मारे जाने के बाद उनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया।जिन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने डंक मारा था, उन्हें महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है। फिलहाल, महारानी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। सभी ग्रामीण खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…