• 13/09/2023

Weather: इन राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather: इन राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Spread the love

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन बारिश होने की संभावना है। यहां 13 से 17 सितंबर तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यहां अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 13 से 19 सितंबर तक बारिश बारिश होने की संभावना है।

IMD ने मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए IMD ने 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मराठवाड़ा में भी 16 और 17 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD ने देश के अन्य राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कई राज्यों को प्रभावित कर रहा है। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मध्य महाराष्ट्र में 16 और 17 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा विदर्भ के कई क्षेत्रों में 14 से 16 सितंबर के बीच जमकर बारिश हो सकती है। वहीं, असम और मेघालय के कई जिलों में आज भारी बारिश दर्ज की गई है।

Related post

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-री परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत…

Spread the loveयोग फॉर हेल्दी एजिंग: स्वस्थ और सक्रिय जीवन की दिशा में एक कदम रायपुर। भारत में प्राचीन काल से…
नई चेतना 4.0 अभियान से जेंडर समानता की अलख, सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संकल्प

नई चेतना 4.0 अभियान से जेंडर समानता की अलख,…

Spread the loveरायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नई चेतना 4.0 अभियान के तहत प्रदेशभर में जेंडर आधारित भेदभाव एवं…