• 14/11/2022

बेटी को जन्म देना बहू को पड़ा महंगा, ससुराल की दहलीज पर दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों खड़ी रही महिला, लोगों ने पहचानने से किया इनकार

बेटी को जन्म देना बहू को पड़ा महंगा, ससुराल की दहलीज पर दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों खड़ी रही महिला, लोगों ने पहचानने से किया इनकार
Spread the love

बिहार के नालंदा से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू को बेटी को जन्म देना महंगा पड़ गया. बेटी को जन्म देकर ससुराल पहुंची बहू को को दरवाजे के भीतर घुसने नहीं दिया गया.

दरअसल, पूरा मामला बिहार थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले का है. यहां रविवार को आलोक कुमार की पत्नी 32 वर्षीया प्रियंका कुमारी बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार ससुराल आई थी. इस दौरान महिला अपनी बेटी को गोद में लिए ससुराल की दहलीज पर आकर घंटों दरवाजा खुलवाने की विनती करती रही.

घंटों बीत जाने के बाद भी ससुराल वालों को बहू और बच्चे पर तरस नहीं आई. विवाहिता अपनी बेटी एवं मायके वालों के साथ घर के बाहर ही इंतजार करती रही. लेकिन ससुराल वालों ने विवाहिता को पहचानने से ही इनकार कर दिया.

महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही मायके से रुपया लाने का दबाव पति और ससुराल वाले बना रहे थे. इस बीच एक बेटी ने जन्म लिया, तभी से ससुराल वालों ने बातचीत करना बंद कर दिया.

महिला ने बताया कि बच्ची के जन्म होने के बाद ससुराल के लोगों ने 2 लाख की डिमांड की गई. पैसे देने के बावजूद भी पति या ससुराल के अन्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने बरबीघा नहीं पहुंचे. जिसके बाद महिला अपने घर वालों के साथ ससुराल पहुंची.

Related post

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी…

Spread the loveबिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके में पुलिस ने सूचना के आधार पर सब्जी के बोरे के…
’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई में बोले PM मोदी – बीजेपी ने बिहार को दलदल से निकाला 

’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने जमुई में अपने ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की मौजूदा…
Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…