• 02/11/2023

‘रात में किससे बात करती हो’ एथिक्स कमेटी अध्यक्ष पर महुआ मोइत्रा से ‘अनैतिक’ सवाल पूछने का आरोप, दानिश अली ने कहा- चीरहरण कर रहे थे

‘रात में किससे बात करती हो’ एथिक्स कमेटी अध्यक्ष पर महुआ मोइत्रा से ‘अनैतिक’ सवाल पूछने का आरोप, दानिश अली ने कहा- चीरहरण कर रहे थे
Spread the love

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से पूछताछ के लिए बुलाई गई लोकसभा की एथिक्स कमेटी में आज जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने महुआ मोइत्रा से अनैतिक सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि वो रात में किससे बात करती हैं। जिसके बाद महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी सदस्यों ने गुस्से में बैठक का वॉकआउट कर दिया।

चीरहरण कर रहे थे

एथिक्स कमेटी के सदस्य और बीएसपी सांसद दानिश अली ने दावा किया कि महुआ मोइत्रा से पूछा गया कि रात में किससे बात होती थी। कौन किसके साथ बात करता है, क्या बात करता है.. ऐसे सवाल पूछे जा रहे थे। एक महिला से अनैतिक सवाल किए जा रहे थे। चीरहरण कर रहे थे।

अशोभनीय अनैतिक सवाल

वहीं एथिक्स कमेटी के एक और सदस्य व कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि समिति के अध्यक्ष द्वारा महुआ मोइत्रा से पूछे गए सवाल अशोभनीय और अनैतिक लगे।

उधर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जवाब देने की बजाय महुआ मोइत्रा गुस्सा हो गई। असंससदीय भाषा का इस्तेमाल करने लगी। कमेटी के सदस्य दानिश और अन्य विपक्षी सांसदों ने हम पर ही आरोप लगाकर वॉकआउट कर दिया।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…