• 27/10/2022

आरोपी IAS को सस्पेंड क्यों नहीं कर रही सरकार, आखिर माजरा क्या है – चंदेल

आरोपी IAS को सस्पेंड क्यों नहीं कर रही सरकार, आखिर माजरा क्या है – चंदेल
Spread the love

रायपुर। ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए IAS समीर विश्नोई को अभी तक निलंबित नहीं किए जाने पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि विश्नोई को पहले 14 दिन की ईडी रिमांड और अब 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे जाने के बाद भी राज्य सरकार शासन द्वारा अभी तक निलंबन आदेश जारी नहीं करना आखिर क्या प्रदर्शित कर रहा है?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शासन आखिर किस मजबूरी में इनका निलंबन नहीं कर पा रहा है? सरकार की इनसे क्या साठगांठ है? अधिकारियों के घर से नकद राशि बरामद हो गई, किलो के भाव में सोना मिल गया, तथ्यों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत आरोपियों को जमानत नहीं दे रही है। इसके बावजूद भी इनका निलंबन नहीं होना यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकार की इन आरोपियों से साठगांठ है। इन्हें और बाकी जिनसे भी पूछताछ हुई है, सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित और पद मुक्त किया जाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश बघेल सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वैसे भी यह स्पष्ट नियम है कि शासन का कोई अधिकारी अगर 24 घंटे से ज्यादा जेल में रहता है तो वह स्वतः निलंबित माना जाता है लेकिन कई दिन जेल में रहने के बाद भी सरकार ने निलंबन का आदेश जारी नहीं किया यह अपने आप में एक बड़ा आश्चर्य है।

Related post

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो…
Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…
झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का…

Spread the loveजगदलपुर. झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब आदिवासी समाज भी खुलकर सामने आया है.…