• 22/12/2021

पत्नी ने की माता-पिता से मिलने की जिद, पति ने गला काटकर उतारा मौत के घाट

पत्नी ने की माता-पिता से मिलने की जिद, पति ने गला काटकर उतारा मौत के घाट
Spread the love

सहारनपुर (यूपी)। सहारनपुर के तेलीपुरा इलाके में अपने माता-पिता के घर जाने की जिद करने पर एक 24 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी का सिर कलम कर दिया। हत्या के बाद आऱोपी पति मौके से फरार हो गया।

आरोपी पति का नाम कलीम अली है। दो साल पहले उसकी शादी शमा नाम की एक युवती से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी, कि उन्हें पड़ोस से एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खटखटया लेकिन किसी ने नहीं खोला। कलीम के घर से जाने के बाद उन्होंने फोन किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी कलीम घर निकलते वक्त कह रहा था कि वह उसकी पत्नी शमा के बार-बार मायके जाने से तंग आ चुका है।
मामले में पुलिस ने आऱोपी पति कलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Related post

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी, देखिए सूची

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे…

Spread the loveLok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर…
हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण किया रद्द, बगैर रिजर्वेशन के होंगे चुनाव

हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण किया रद्द, बगैर रिजर्वेशन के…

Spread the loveहाईकोर्ट ने मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों पर राज्य सरकार के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है। उच्च…
CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…