• 14/12/2022

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची का शव खुले मैदान में कपड़े और थर्मोकोल से लपेट कर फेंका गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि BSUP कॉलोनी में बच्ची अपने घर के सामने से 7 दिसंबर की शाम को लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। बच्ची की मां और मोहल्ले वालों का कहना था कि एक सफेद रंग की कार वहां खड़ी थी। बच्ची के लापता होने के बाद से वह भी नहीं दिखाई दी। उन्होंने आशंका जताई थी कि कार वाले ने ही बच्ची को अगवा किया है। मामले में विधानसभा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरु कर दी थी।

मंगलवार को शाम बच्ची की लाश कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर मिली। वहां रहने वाले लोगों ने बदबू की शिकायत की। जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे तो झाड़ियों के बीच कपड़े और थर्माकोल में लिपटा बच्ची का शव मिला। जिसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई।

बच्ची की मौत के बाद अब पुलिस आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया है। वहीं बच्ची के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की खबर है। फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा की बच्ची के साथ किसी अनहोनी के बाद उसकी हत्या की गई या फिर हत्या की कोई और वजह थी।

इसे भी पढ़ें : VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर… 

इसे भी पढ़ें : CG Transfer Breaking: बड़ी संख्या में फिर तबादला, 98 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया इधर से उधर, देखिए सूची 

Related post

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले, पीड़ित का इलाज जारी ..तीन आरोपी फरार

पुराना बदला लेने नाबालिग को किया आग के हवाले,…

Spread the loveगोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे को तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग के…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…
बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या, बेटे ने ही अपने परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने अपने…