• 20/07/2026

पत्नी की हत्या : पति बना हैवान, फावड़ा से हमला कर पत्नी को बेरहमी से उतरा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम…

पत्नी की हत्या : पति बना हैवान, फावड़ा से हमला कर पत्नी को बेरहमी से उतरा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम…
Spread the love

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के केसीजी जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच में बैंक लोन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम तारण चतुर्वेदी है।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता कुन्ती बाई बघेल निवासी ग्राम मुंदगांव थाना डोंगरगढ़ द्वारा थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में बेटी को उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में आरोपी के विरुद्ध धारा 296 एवं 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई।

इधर उपचार के दौरान सुरूज बाई चतुर्वेदी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच में मामला हत्या पाए जाने पर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई। आरोपी की तलाश के दौरान स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से भिलाई स्थित उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी तारण चतुर्वेदी सूर्या मॉल के समीप एक होटल में खाना खाते मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी बैंक से लिए गए ऋण को चुकाने के लिए प्रतिदिन विवाद व दबाव बनाती थी, जिससे परेशान होकर उसने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा तथा घटना के समय पहने हुए बनियान व बरमूडा बरामद किया।

आरोपी

तारण चतुर्वेदी पिता भागी चतुर्वेदी 28 वर्ष निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी।

आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related post

मुख्य सचिव  विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली

मुख्य सचिव  विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर, 20 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव …
दुर्ग को सीएम साय की बड़ी सौगात: NEET-JEE छात्रों के लिए छात्रावास, ऑडिटोरियम और एथलेटिक्स ट्रैक की घोषणा

दुर्ग को सीएम साय की बड़ी सौगात: NEET-JEE छात्रों…

Spread the loveदुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव…
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Spread the love– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत – शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार- मुख्यमंत्री …