• 20/07/2026

सरकारी नौकरी : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, बस्तर फाइटर्स में इतने पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय युवाओं को मिलेगी नौकरी

सरकारी नौकरी : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, बस्तर फाइटर्स में इतने पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय युवाओं को मिलेगी नौकरी
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़  सरकार ने बस्तर संभाग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। सरकार का उद्देश्य माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा बस्तर में स्थायी शांति और विकास को बढ़ावा देना है।

सरकार के अनुसार भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1,500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद शेष पदों पर भी क्रमवार भर्ती की जाएगी।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्राथमिकता का लाभ

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय भाषा, संस्कृति, भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्र की सामाजिक संरचना की बेहतर समझ रखने वाले युवाओं को सुरक्षा बल में शामिल कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की योजना है।

चयनित अभ्यर्थियों को नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को सशक्त करने तथा नक्सल विरोधी अभियानों में सहयोग की जिम्मेदारी दी जाएगी।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों पर निर्भरता होगी कम

राज्य सरकार की योजना के अनुसार भविष्य में बस्तर में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की संख्या चरणबद्ध तरीके से कम की जाएगी। उनकी जगह स्थानीय युवाओं से गठित बस्तर फाइटर्स सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सरकार का मानना है कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी से सुरक्षा अभियानों में बेहतर समन्वय होगा और लोगों तथा सुरक्षा बलों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Related post

मुख्य सचिव  विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली

मुख्य सचिव  विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर, 20 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव …
दुर्ग को सीएम साय की बड़ी सौगात: NEET-JEE छात्रों के लिए छात्रावास, ऑडिटोरियम और एथलेटिक्स ट्रैक की घोषणा

दुर्ग को सीएम साय की बड़ी सौगात: NEET-JEE छात्रों…

Spread the loveदुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव…
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Spread the love– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत – शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार- मुख्यमंत्री …