• 21/09/2024

स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की मौत, लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की मौत, लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Spread the love

दुर्ग में स्वाइन फ्लू से सातवीं मौत का मामला सामने आया है। ताजा मामले में ढौर गांव की रहने वाली महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि गांव ढौर निवासी 32 वर्षीय, जो फेफड़े और शरीर मे अन्य जगह सिस्ट अर्थात गांठ बनने की बीमारी से पीड़ित थी।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की एटीएस चीफ हुईं ठगी का शिकार, दर्ज कराई FIR, जानें मामला

इससे पहले 15 सितंबर को रिसाली के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जिसका इलाज भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में चल रहा था। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 36 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 23 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 6 मरीज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण सर्दी से शुरू होती है। एक दो दिन सर्दी रहने के बाद हाथ, पैर में दर्द जैसा रहता है। इसके बाद बुखार होता है। गले में भी खरास रहती है। ठंड लगना और कमजोरी व इसके बाद खांसी ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे सांस लेने में समस्या आती है। सर्दी व खांसी से पीड़ित व्यक्ति के नजदीक मास्क पहनकर ही जाना चाहिए।

 

Related post

Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज सावन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज सावन कृष्ण…

Spread the loveAaj Ka Panchang 7 August 2026 (पंचांग 07 अगस्त 2026): श्रावण माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि के साथ शुक्रवार…
Aaj Ka Rashifal : आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 7 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 August 2026 : सावन का महीना चल रहा है। सावन में भगवान शिव की पूजा करने…
शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…