• 24/08/2023

महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, सोशल मीडिया में तस्वीर हो रही वायरल

महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, सोशल मीडिया में तस्वीर हो रही वायरल
Spread the love

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने चार पैरों वाली एक बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद बच्ची को देख कर डॉक्टर सहित परिवार वाले भी हैरान रह गए। चार पैरों वाली इस बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

मामला विदिशा के मंडी बामौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। यहां 30 वर्षीय एक महिला को परिवार वालों ने डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। महिला ने यहां चार पैरों वाली एक बच्ची को जन्म दिया। पैदा होने के बाद बच्ची की हालत गंभीर थी। जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन डॉक्टरों ने उसे भोपाल एम्स अस्पताल भेज दिया।

बच्ची की हालत स्थिर होने के बाद एम्स अस्पताल में डॉक्टर बच्ची की सर्जरी कर उसके शरीर से चार में से दो पैरों को अलग करेंगे। डॉक्टरों बच्ची के चार पैर होने पर बताया कि मेडिकल की भाषा में इसे इशियोपेगस कहते हैं, जो कि लाखों में से किसी एक बच्चे में होता है। इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा अंग निकल आते हैं।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…