• 24/08/2023

मोबाइल को किचन में ले जाना है कितना खतरनाक, Video देख दहल जाएंगे

मोबाइल को किचन में ले जाना है कितना खतरनाक, Video देख दहल जाएंगे
Spread the love

मोबाइल फोन आजकल जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। सोते-जागते, कोई भी काम करते, बाथरुम, किचन जैसी हर जगहों पर मोबाइल ले जाने की आदत बन गई है। लेकिन ये मोबाइल की ऐसी आदत जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां किचन के भीतर लीकेज हो रही रसोई गैस मोबाइल के संपर्क में आते ही ब्लास्ट हो जाती है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किचन में मोबाइल फोन रखा हुआ है औऱ वहीं पर एक व्यक्ति गैस सिलेंडर में पाइप लगाने की कोशिश करता है। कई बार कोशिश के बाद भी सिलेंडर पर रेगुलेटर नहीं लग पाता। इस दौरान अचानक गैस लीक होने लगती है। व्यक्ति को कुछ भी समझ नहीं आता और वह सिलेंडर को उठाकर दूर फेंक देता है। इसके साथ ही वहां मौजूद अपने कुत्ते को लेकर भाग जाता है।

इस दौरान उससे एक बड़ी भूल हो जाती है। गैस लीकेज के दौरान वह अपना मोबाइल फोन वहीं भूल जाता है। किचन में लीकेज हो रही गैस भर जाती है और जैसे ही फोन की घंटी बजती है वहां जोर का धमाका हो जाता है। यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…