• 07/09/2024

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट, एंट्री नहीं देने से थे नाराज, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया FIR

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट, एंट्री नहीं देने से थे नाराज, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया FIR

Follow us on Google News

इंदौर के MGM सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक महिला गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में एंट्री की बात पर महिला गार्ड से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

Woman guard on duty in hospital assaulted

महिला गार्ड ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अस्पताल के मेन गेट में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान 3 लोग पहुंचे और परिजन के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देकर उनसे मिलने की बात कही। लेकिन दोपहर के वक्त पेशेंट से मिलने नहीं दिया जाता। इसलिए उन्हें एंट्री नहीं दी। इससे नाराज उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद बाकी गार्ड और डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।