• 29/08/2024

अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के अंदर से निकाली 72 लाख की जहरीली शराब

अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के अंदर से निकाली 72 लाख की जहरीली शराब
Spread the love

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ करैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने जहरीली ओपी शराब से भरे कंटेनर जब्त किया है। सामान की कीमत 1 करोड़ 12 लाख लगाई जा रही है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि NH 27 के पास कंजरों के डेरे पर एक जहरीली ओपी शराब का कंटेनर खाली हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी तो कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया मगर एक आरोपी मंजेश कंजर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार जब्त 72 ड्रम जहरीला ओपी शराब की कीमत करीब 72 लाख रुपये है। वहीं कंटेनर की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं इस मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने 10 ड्रम भरे कंटेनर के अंदर होना बताया। वहीं 62 ड्रम जमीन के अंदर गड़े होना बताया। पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के घरों के आंगन से 3 जेसीबी की मदद से खुदाई कर के 62 ड्रम जहरीला ओपी शराब के निकाले।

 

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…