• 09/10/2022

सरेराह तलवार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

सरेराह तलवार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार
Spread the love

दुर्ग में तलवार, डंडे और रॉड से लैस बदमाशों ने सरेराह एक युवक के ऊपर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राजीव नगर में रहने वाला 26 वर्षीय विजय चंद्राकर 8 अक्टूबर की देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान नाबालिग सहित 3 लड़को ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके ऊपर डंडा, रॉड और तलवार से हमला कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई  करते हुए तीन आरोपियों सागर गुप्ता, शंकर साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

Related post

हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत? नेवी कॉन्फ्रेंस में AI-ड्रोन्स पर जोर

हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत? नेवी…

Spread the loveनई दिल्ली – नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर्स तीन दिनों तक देश की समुद्री सुरक्षा से…
एमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

एमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए…

Spread the loveएमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर रबी सीजन में…
इस्तीफे से खाली पद फ्रेश वैकेंसी, वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी भर्ती: हाईकोर्ट

इस्तीफे से खाली पद फ्रेश वैकेंसी, वेटिंग लिस्ट से…

Spread the loveबिलासपुर :- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वेटिंग लिस्ट उम्मीदवारों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने एक मामले में…