• 17/03/2024

यट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

यट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
Spread the love

Elvish Yadav Arrest: यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांप का जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों की टीम पहले से तैयार सवालों के साथ मामले में एल्विश से लगातार सवाल-जवाब कर रही है।

एल्विश को गिरफ्तार करने के बाद उसे एक गोपनीय स्थान पर ले जाया गया है। जहां पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। वहां उनसे अफसरों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही।

एल्विश यादव पर दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने यूट्यूबर के साथ ही 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था। इससे पहले मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे।

राहुल नाम के एक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि रेव पार्टी में डिमांड के मुताबिक वह सांप और जहर का इंतजाम करता था। उसी के मुताबिक ट्रेनर और बाकी चीजें भी वह उपलब्ध कराता था। वह इन सारी चीजों को सपेरों का गढ़ नाम से मशहूर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से लाता था।

Related post

विदेशी लड़कियां, रेव पार्टी और सांपों का जहर, बुरे फंसे एल्विश यादव

विदेशी लड़कियां, रेव पार्टी और सांपों का जहर, बुरे…

Spread the loveफेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव बुरी तरह से फंस गए हैं। नोएडा में रेव पार्टी…