• 04/08/2023

कोल घोटाला मामले में IAS रानू साहू सस्पेंड

कोल घोटाला मामले में IAS रानू साहू सस्पेंड
Spread the love

कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर के केन्द्रीय जेल में बंद आईएएस अधिकारी रानू साहू को सरकार ने निलंबित कर दिया है।

समान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट में IAS अफसरों की सिविल लिस्ट में 2 अगस्त को किए गए अपडेट में निलंबन संबंधित जानकारी दी गई है।

बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत के आदेश पर 25 जुलाई को IAS रानू साहू को 4 अगस्त तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

बता दें कि आईएएस रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMALA)के तहत 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने ED को तीन दिन की रिमांड में IAS रानू साहू को सौंपा था। ED ने भी तीन दिन में ही पूछताछ के बाद रानू साहू को बिना अतिरिक्त रिमांड मांगे कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। आज संभावना है उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तारीख पूरी होने के पश्चात पेश किया जाएगा। फिर जेल जाएंगी या रिमांड के अलावा ज़मानत पर फैसला आज हो सकता है।

नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद शासकीय सेवक को निलंबित किए जाने का प्रावधान है। हाल ही में राज्य शासन द्वारा रानू साहू को उनके सभी प्रभार से मुक्त किया जा चुका है। रानू साहू कृषि विभाग में संचालक व संयुक्त सचिव, एमडी मंडी बोर्ड और संचालक ग्राम तथा नगर निवेश के रूप में पदस्थ थीं।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…