• 15/06/2023

राज्य में इस साल खरीफ फसलों के रकबे में होगी एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि

राज्य में इस साल खरीफ फसलों के रकबे में होगी एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि
Spread the love

राज्य में खरीफ फसलों की छुट-पुट बोनी शुरू हो चुकी है। इस साल खरीफ रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य है। बीते खरीफ में राज्य में 47 लाख 18 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी की गई थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। धान का रकबा 39 लाख हेक्टेयर से घटाकर 36 लाख हेक्टेयर कर इसके बदले मिलेट्स, दलहन, तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। अन्य फसलों की खेती के रकबे में बीते साल की तुलना में भी लगभग एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि की जाएगी।

राज्य में खरीफ वर्ष 2023 में फसलवार खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राज्य में बोता धान की खेती में 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर की कमी तथा धान रोपा के रकबे में लगभग 15 हजार हेक्टेयर की वृद्धि किया जाना है। मक्का के रकबे को एक लाख 92 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 2 लाख 40 हजार हेक्टेयर, मिलेट्स (कोदो-कुटकी, रागी) के रकबे को 96 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख 60 हजार हेक्टेयर किया जाने का लक्ष्य है।

इसी तरह अरहर और उड़द के रकबे में 50-50 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी कर इनके रकबे को क्रमश: एक लाख 40 हजार हेक्टेयर और एक लाख 70 हजार हेक्टेयर में किया जाना है। दलहनी फसलों के रकबे में भी 83 हजार हेक्टेयर की वृद्धि कर 2 लाख 9 हजार हेक्टेयर में इनकी बोनी का लक्ष्य निर्धारित है। अनाज, दलहनी, तिलहनी फसलों के अलावा राज्य में अन्य फसलों की खेती के रकबा एक लाख 57 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर किया जाना है।

राज्य में इस साल 12.19 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए अब तक 10.08 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को खरीफ फसलों के लिए पौने चार लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण भी किया जा चुका है, जो कि उर्वरक भण्डारण का लगभग 37 प्रतिशत है।

खरीफ सीजन 2023 के लिए 10.18 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इसका तेजी से भण्डारण एवं किसानों की डिमांड के अनुसार वितरण भी किया जा रहा है। राज्य में 4.12 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर अब तक किसानों को 1.04 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है, जो बीज भण्डारण का 25 प्रतिशत है।

Related post

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: प्रदोष व्रत और…

Spread the loveAaj Ka Panchang 12 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 12 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी…
नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…