• 17/06/2023

खिलाड़ियों की मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामग्री की मंत्री ने की घोषणा

खिलाड़ियों की मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामग्री की मंत्री ने की घोषणा
Spread the love

कवर्धा। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का फोर्स एकेडमी के खिलाडिय़ों ने एक साथ ताली बजाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री अकबर ने जगदंबा पैलेस में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया और खिलाड़ियों की मांगों को सुनी।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने खिलाड़ियों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को पूरा किया। मंत्री अकबर ने खिलाड़ियों की मांग और खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए सभी खिलाड़ियों को ट्रेक शूट और खेल सामग्री की घोषणा की। फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी ने इस घोषणा के लिए मंत्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री अकबर ने कहा कि खुब लगन के साथ मेहनत करें और आगे सफलता प्राप्त करें। यहां बताया गया कि पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उनमें से एक फोर्स एकेडमी भी है। फोर्स एकेडमी में 500 से अधिक जिले के युवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस बल, सीएफ, सीआरपीएफ, आर्मी, समेत विभिन्न भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री अकबर ने इससे पहले भी फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों से मिलने आउटडोर स्टेडियम भी जा चुके है। जिले में खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों की मांग पर 3 लाख रूपए की लागत से खेल सामाग्री (हाई जंप गद्दा) प्रदान कर चुके है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…