• 31/03/2025

रिटायर्ड पुलिसकर्मी निकला रायपुर डकैती कांड का मास्टरमाइंड, 10 आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड पुलिसकर्मी निकला रायपुर डकैती कांड का मास्टरमाइंड, 10 आरोपी गिरफ्तार

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चार दिन पहले किसान के घर हुई डकैती के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर है। जिसमें एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल है।

27 मार्च को खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में रहने वाले एक किसान के घर में आधी रात के बाद 7 नकाबपोश डकैत घुसे थे। पिस्टल और हथियारों की नोक पर पूरे परिवार को बदमाशों ने बंधक बना लिया था। जिसके बाद घर में रखे 6 लाख रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवरातों पर अपना हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पुलिस का एक रिटायर्ड कर्मचारी है। फिलहाल आज शाम को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।