• 31/03/2025

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, रेप, मारपीट और गर्भपात का आरोप

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, रेप, मारपीट और गर्भपात का आरोप
Spread the love

दिल्ली: फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा बलात्कार मामले में गिरफ्तार, मोनालिसा को ऑफर देने वाला शख्स विवादों में

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल का ऑफर देने वाले निर्माता सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर एक 28 वर्षीय युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस के पास की गई शिकायत में पीड़िता ने डायरेक्टर पर फिल्मों में काम देने का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी हुई।

महिला का कहना है कि वह 2020 में सोशल मीडिया (टिकटॉक और इंस्टाग्राम) के जरिए मिश्रा के संपर्क में आई थी। उसने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे हीरोइन बनाने का लालच देकर 2021 में झांसी में मुलाकात के दौरान नशीला पदार्थ देकर बलात्कार किया और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाए। इसके बाद, मिश्रा ने उसे शादी का झांसा देकर मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए मजबूर किया, जहां उसका बार-बार शोषण हुआ और तीन बार गर्भपात करवाया गया।

फरवरी 2025 में मिश्रा ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया और उसकी निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जांच के आधार पर मिश्रा को गाजियाबाद से हिरासत में लिया।

Related post

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में…

Spread the love00 सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक रोजगार और डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार विशेष लेख…
साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में किया संशोधन

साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले…

Spread the loveरायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन…
विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़…

Spread the love विशेष लेख – डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर। किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की…