• 13/04/2024

100 ड्रोन, बड़े पैमाने पर मिसाइलें तैनात, ईरान कभी भी इजरायल पर कर सकता है हमला, अमेरिका ने युद्धपोत किए तैनात

100 ड्रोन, बड़े पैमाने पर मिसाइलें तैनात, ईरान कभी भी इजरायल पर कर सकता है हमला, अमेरिका ने युद्धपोत किए तैनात
Spread the love

मिडिल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरानी वाणिज्यिक दूतावास पर हमले के जवाब में ईरान अगले कुछ घंटों में कभी भी इजरायल पर हमला कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने ये दावा किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दवा किया गया था कि ईरान अगले 24 से 48 घंटों के बीच इजरायल के खिलाफ बड़ा जवाबी हमला कर सकता है। ईरानी हमले की आशंका के मद्देनजर इजरायल की मदद के लिए अमेरिका ने अपने युद्दपोत तैनात कर दिया है।

अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान 100 से ज्यादा ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों को इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए तैनात कर दिया है। बता दें 1 अप्रैल को इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के वरिष्ठ कमांडर रेजा जहेदी समेत 7 सैन्य अधिकारी मारे गए थे।

अमेरिका ने अतिरिक्त सेना भेजी

ईरान के हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। दो विध्वंसक जहाजों को पूर्वी भूमध्य सागर में स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही खतरे को देखते हुए अमेरिका ने  इजरायल और अपने सैन्य बलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सेना भेजी है।

अमेरिका और भारत ने जारी की एडवायजरी

अमेरिका ने इजरायल में अपने नागरिकों को बड़े शहरों से बाहर न निकलने एडवाइजरी जारी की है। वहीं भारत ने भी शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। एडवायजरी में विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से कहा कि वो अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें। वहीं ईरान या इजरायल में रहने वाले भारतीय वहां के दूतावासों से फौरन संपर्क करें। अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके साथ ही बाहर कम निकलें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

एयर इंडिया ने बदला रुट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल पर ईरान के संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर एयर इंडिया ने अपने रुट बदल दिए हैं। कंपनी ईरान के एयरोस्पेस का इस्तेमाल नहीं करेगी।

Related post

इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’…

Spread the loveपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा—प्रधानमंत्री का…
CG : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का असर, दूध से बने पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी

CG : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का असर, दूध…

Spread the love रायपुर। मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर लगे प्रतिबंध का असर अब दूध से बनने वाले पनीर की डिमांड और…
थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही आए करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की…