• 14/05/2022

CGBSE का परिणाम घोषित : 10 वीं में दो छात्राओं ने और 12 वीं में रितेश साहू ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

CGBSE का परिणाम घोषित : 10 वीं में दो छात्राओं ने और 12 वीं में रितेश साहू ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अधिकारियों की उपस्थिति में परिणाम जारी किया। कक्षा 10 वीं में सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है। सुमन रायगढ़ की रहने वाली हैं और सोनाली कांकेर की रहने वाली हैं। दोनों 98.67 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 वीं में रितेश साहू ने टॉप किया है। बालोद के रहने वाले रितेश साहू ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किया। सभी छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर छात्र देख सकते हैं।

ये रहे टॉप 10

कक्षा 10 वीं में टॉप 5 में 4 छात्राएं रही है। सुमन पटेल और सोनाली बाला पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर कवर्धा की आशिफा शाह, तीसरे स्थान पर राजनांदगांव की दामिनी साहू, चौथे स्थान पर बिलासपुर के जय प्रकाश कश्यप रहे और पांचवे स्थान पर मुस्कान अग्रवाल रहीं। वहीं कक्षा 12 वीं में बालोद के रितेश साहू 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर 94.20 फीसदी अंक के साथ बलौदा बाजार की संजना वर्मा रही, तीसरे स्थान पर  बेमेतरा के बिमल कुमार, चाथे स्थान पर धमतरी की श्रिया पाण्डेय और पांचवे स्थान पर दुर्ग की माधुरी रहीं।

छात्राओं ने मारी बाजी

इस साल भी कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम इस साल 74.23 फीसदी रहा। जिसमें छात्राओं का रिजल्ट 78.84 और छात्रों का 69.07 प्रतिशत रहा। वहीं 12 वीं कक्षा का परिणाम 79.30 रहा। जिसमें लड़कियों का रिजल्ट 81.85 औऱ लड़कों का 77. 03 प्रतिशत रहा।

Related post

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर बनाने की  सरकार की याेजना है, जिसमें…
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में 2 बार होगी विशेष TET परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के…
WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा…

Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे डायनामिक…