- 17/04/2023
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती


महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की लू लगने से मौत हो गई। वहीं 24 का अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों में 8 महिलाएं शामिल हैं।
नवी मुंबई के खारघर के 150 एकड़ मैदान में महाराष्ट्र भूषण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम सुबह 11ः30 बजे से 1 बजे तक चला। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। उन्होंने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को पुरस्कार दिया गया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में 7 लाख लोग पहुंचे थे। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री था। इतनी भीषण गर्मी के बावजदू छाया के लिए उपर कुछ भी नहीं लगाया गया था। तेज धूप और गर्मी की वजह से कई लोगों को तबियत खराब हो गई।
कार्यक्रम को सुबह 10ः30 बजे तक ही चलना था। लेकिन दोपहर के 1 बज गए। बदइंतजामी की वजह से लोगों को चक्कर आने और उनकी तबियत खराब हो गई।
Also Read: Big Breaking: BJP को तगड़ा झटका, पूर्व CM ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल
तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिलने गए। वहीं डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि सरकार सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कार्यक्रम की बदइंतजामी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इलाज करा रहे लोगों से हमने मुलाकात और उनसे बातचीत की है। दो की हालत गंभीर है। इवेंट ठीक तरीके से प्लान नहीं किया गया था। इसकी जांच कौन करेगा।
एनसीपी नेता अजित पवार ने भी पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक पेशेंट वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत गंभीर है। यह बहुत गंभीर हादसा है इसकी जांच होनी चाहिए।